CURRENT AFFAIRS MAY 2022
MAY 10,2022
यह current affairs आज के दैनिक भास्कर मे प्रकाशित खबरों पर आधारित है ।
रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया सोमवार को और 60 पैसे कमजोर हुआ। इसकी कीमत 77.50 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई।
रुपये मे कमजोरी के कारण -
ब्याज दरों में बढ़ोतरी के रुझान के बीच विदेशी फंडों की ओर से बिकवाली जारी रहने
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी
अन्य मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने
रुपये के कमजोर होने पर निम्न sectors को लाभ होगा -
आईटी कंपनियों की विदेश से डॉलर में होने वाली आमदनी बढ़ेगी।
फार्मा, टेक्सटाइल्स कंपनियों की भी डॉलर में होने वाली आमदनी बढ़ेगी।
इन सेक्टर्स को नुकसान
क्रूड, उर्वरक-रसायन, कैपिटल गुड्स और इलेक्ट्रॉनिक सामान का आयात बिल बढ़ेगा।
विदेश घूमने जाना, विदेश में पढ़ाई के लिए हर डॉलर पर अधिक रुपए खर्च करने होंगे।
विदेश से डॉलर भेजने वालों को इनके बदले रुपए में अधिक रकम मिलेगी।
ग्रामीण भारत में इंटरनेट का उपयोग करने वाले अधिक
 |
सोर्स दैनिक भास्कर
|
राजद्रोह कानून पर केंद्र सरकार विचार करेगी
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है की वह राजद्रोह कानून की उपयोगिता पर विचार करेगा । आइ पी सी की धार 124 A को राजद्रोह कानून कहा जाता है ।
उल्लेखनीय है की यह धारा अंग्रेजों के समय भारत मे भारतीयों के आवाज को दबाने के लिए आइ पी सी मे शामिल किया गया था ।
छत्तीसगढ़ मे अब हरियाली को बढ़ाने के लिए कृष्ण कुंज
वृक्षारोपण को जन अभियान बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने नगरीय निकायों में
सांस्कृतिक महत्व के पौधों को लगाने के लिए नई योजना की घोषणा की। इसके तहत
प्रदेश के सभी 170 निकायों में बरगद, पीपल, नीम और कदंब के पौधे लगाए
जाएंगे। जिस स्थान पर ये पौधे लगाए जाएंगे उसे कृष्ण कुंज के नाम से जाना
जाएगा। कृष्ण कुंज को लगभग एक एकड़ में विकसित करने की योजना है।
नया रायपुर स्थित ट्राइबल रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में राज्य का पहला आदिवासी संग्रहालय बनेगा
यहां राज्य में रहने वाली जनजातियों का रहन-सहन, पहनावा, अाभूषण,
वाद्ययंत्र, बर्तन, शिकार में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार सहित कई चीजें
प्रदर्शित की जाएंगी। म्यूजियम के लिए 20 हजार स्क्वेयर मीटर में बिल्डिंग
तैयार कर ली गई है। तीन मंजिला बिल्डिंग में 15 गैलरी होंगी। म्यूजियम इस
साल के अंत तक शुरू करने की योजना है।
 |
सोर्स दैनिक भास्कर
|
इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री मे गिरावट
इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) में आग लगने की घटनाओं ने ऑटो इंडस्ट्री के इस नए
सेगमेंट का मोमेंटम बिगाड़ दिया है। अप्रैल में ईवी की बिक्री में गिरावट
दर्ज की गई। मार्च में 77,244 ईवी बिकी थीं, जो अप्रैल में घट कर 72,536
हजार रह गई। पिछले एक साल में यह सिर्फ दूसरा मौका है, जब माह दर माह
बिक्री बढ़ने के बजाए घटी है।
गिरावट के कारण -
आग लगने की घटना मे वृद्धि
ग्राहक सरकार की बैटरी स्वैपिंग नीति का भी इंतजार कर रहे हैं, जिससे यह
स्पष्ट हो जाएगा कि बैटरी पर मिलने वाली सब्सिडी किसको मिलेगी।
चीन का है दुनिया के 90 बंदरगाहों पर है नियंत्रण
चीन एशिया सहित दुनिया के अन्य देशों में तेजी से अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहा
है। हाल ही में प्रशांत महासागर के छोटे से द्वीपीय देश सोलोमन में चीन के
सैन्य बेस बनाए जाने की जानकारी सामने आई। इससे अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और
न्यूजीलैंड की चिंता बढ़ गई है। सोलोमन द्वीप से निकलने वाली एक ग्वाडल
कैनाल प्रशांत महासागर से आस्ट्रेलिया होते हुए न्यूजीलैंड तक पहुंचती है।
यहीं कारण है कि अमेरिका और ब्रिटेन ने आस्ट्रेलिया को न्यूक्लीयर सबमरीन
देने की घोषणा कर दी है। चीन ने पूरी प्लानिंग के तहत सोलोमन द्वीप पर
सैन्य बेस बनाया है। चीन के पास घोषित तौर पर अफ्रीका में एक सैन्य अड्डा
जिबूती में है। इसे 2017 में एक नौसैनिक सुविधा के लिए बनाया गया था। चीन
का दावा है कि यह सोलोमन द्वीप में शांति और स्थिरता और व्यापार को बढ़ाने
के लिए ऐसा कर रहा है। इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि चीन
अपने विश्वव्यापी हितों की आड़ में एशिया आैर अमेरिकी सैन्य प्रभुत्व को
चुनौती देना चाहता है। फिलहाल दुिनया के 90 से अधिक बंदरगाहों पर चीन का
कब्जा है। जिनका उपयोग वह जहाजों के ठहरने और कारोबार के लिए करता है।
कोल इंडिया ने देश के 8 राज्यों में 6 से 12 साल पहले बंद की गई 293 में से 20 खदानों को फिर शुरू करने का फैसला किया है
ये खदानें सुरक्षा तथा व्यावसायिक कारणों से बंद की गई थीं। दोबारा शुरू
होने वाली खदानों में छत्तीसगढ़ की 4 हैं, जिनका साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स
(एसईसीएल) ने टेंडर जारी कर दिया है। दरअसल 8 मई की स्थिति में देश के 173
में से 109 पॉवर प्लांट में कोयला के स्टॉक की 63 फीसदी कमी थी, जिसमें
रोजाना और कमी आ रही है। इस वजह से कई राज्यों में 10 से 14 घंटे तक बिजली
कटौती की जा रही है। इसीलिए कोल इंडिया ने इन बंद खदानों में फिर से खुदाई
शुरू करने का निर्णय लिया है।
छत्तीसगढ़ के निम्न कोयला खदानों को चालू किया जा रहा है -
प्रदेश की बरतुंगा, अंजन हिल, कल्याणी और बीरसिंहपुर खदानों से 31.44
मिलियन टन कोयला, इससे देश के लिए 15 दिन की बिजली बन सकती है ।